तेंदुई में भगवान शिव की प्रतिमा के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजा हर-हर महादेव

हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ताप्रखंड के तेंदुई गांव में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को भगवान शिव की प्रतिमा के साथ भव्य नगर भ्रमण निकाला गया. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव से यात्रा मे ं भाग लिया. हर-हर महादेव के जयघोष और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. नगर भ्रमण का नेतृत्व समाजसेवी रविंद्र कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी पूर्व मुखिया इंद ु देवी ने किया. भगवान शिव की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सुसज्जित वाहन पर विराजमान कर पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कराया गया. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान का स्वागत किया. समाजसेवी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐस े धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था को और मजबूत करते हैं. साथ ही सभी श्रद्धालुओं से आगामी धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनान े की अपील की. नगर भ्रमण मे ं पंकज सिंह, रंजय सिंह, विकास, हरेंद्र, निखिल, अमित, सुशील, लालबाबू, अरुण, अजय, गुड्डू, मुन्ना, सोनू,

बैजनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

You may have missed