तेज रफ्तार कार ने एक रुना को मारी टक्कर, एक युवक घायल

तेज रफ्तार कार ने एक रुना को मारी टक्कर, एक युवक घायल।
मनिका: मनिका थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग NH39 के किनारे में स्थित शिव शक्ति ढाबा के समीप मंगलवार को लगभग 12:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने रुना को टक्कर मार दी। जिसमें रुना में सवार दिलीप यादव गभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के बाद कार चालक कार लेकर भागने में कामयाब हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान दिलीप यादव 25 वर्ष पिता बिहारी यादव घर बंदुआ बताया जा रहा है। वहीं घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से घटना स्थल पर एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है।