टेढ़ागाछ-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर समाजसेवी तजेमुल आलम ने भरा गड्ढा, राहगीरों को मिली राहत

टेढ़ागाछ से बहादुरगंज जाने वाली बहुचर्चित मुख्य सड़क पेट्रोल पंप के आगे नया बस्ती मुसहरा मोड़ के पास लंबे समय से एक गड्ढा हादसों का कारण बना हुआ था। बाइक चालकों के लगातार दुर्घटना का शिकार होने को देखते हुए समाजसेवी तजेमुल आलम ने शनिवार को खुद पहल करते हुए उस गड्ढे को भर दिया।इस कार्य से रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह कार्य सांसद डॉ. जावेद आजाद या विधायक अंजार नईमी को करना चाहिए था, लेकिन एक आम नागरिक ने जनहित में जो कार्य कर दिखाया है, वह प्रशंसनीय है। राहगीरों ने तजेमुल आलम को दिल से धन्यवाद दिया।

You may have missed