TDP मंत्री वासमशेट्टी सुभाष ने पदभार संभालते ही YSR बीमा योजना का बदला नाम
तेलुगु देशम पार्टी के विधायक वासमशेट्टी सुभाष ने गुरुवार को पिछली सरकार की वाईएसआर बीमा योजना का नाम बदलकर चंद्रन्ना बीमा योजना कर दिया। बता दें मंत्री ने हाल ही में पदभार संभाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने श्रमिकों के कल्याण की पूरी तरह उपेक्षा की है। मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग का 3000 करोड़ रुपये का उपकर पूरी तरह से डायवर्ट कर दिया गया।
