टायर गोदाम में लगी भीषण आग,

0
Untitled

जमशेदपुर के बर्मा माइंस इलाके में स्थित लाल बाबा ट्यूब कंपनी के परिसर में बने एक टायर गोदाम में भीषणआग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग बुझाने के टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, झारखंड पुलिस सहित अन्य फायर ब्रिगेड की टीम लगी हुई है। इधर आग की वजह से अफरातफरी का माहौल बन गया। आग में लाखों का समान जलकर खाक हो गया। आग इतना विकराल था कि मिनटों में ही पूरे गोदाम में आग फैल गयी। ये गोदाम ब्रजेश जायसवाल, काली शर्मा, टूल्लू शर्मा की बतायी जा रही है। यहां काफी मात्रा में रबर होने की वजह से आग तेजी से फैल गया। मौके पर अग्निशमन विभाग के छह दमकल पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *