स्वर्गीय राजनाथ तिवारी के 19वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

0
97877ba9-51e8-412e-a994-6fed1d496974

गढ़वा:–वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे स्वर्गीय राजनाथ तिवारी के 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आर एन तिवारी एंड संस पेट्रोल पंप स्थित परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

श्रद्धांजलि सभा में शहर के समाजसेवी सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया सभी ने एक स्वर में कहा सचमुच में सीमित संसाधन में समाज सेवा क्या होती है इसकी प्रेरणा स्रोत थे स्वर्गीय राजनाथ तिवारी । उन्ही के प्रेरणा से गढ़वा के युवाओं ने समाज सेवा की सीख ली उनके इस पुण्यतिथि के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन आर एन तिवारी एंड संस पेट्रोल पंप परिसर में किया गया।
जिसने मुख्य रूप से कमला कांत तिवारी, कृष्णा कांत तिवारी, श्रीकांत तिवारी,मयंक तिवारी, पप्पू जी,अभिषेक कमल, अभिजीत कमल, ऋषभ राज तिवारी, बब्बन पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ,वरिष्ट कांग्रेसी रामवृक्ष यादव अलख निरंजन चौबे, ब्रजेश तिवारी,धर्मेंद्र चौबे,शंभू राम के साथ नीतीश कुमार,रितेश कुमार के साथ ग्यारह लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *