स्वर्गीय कौशल किशोर ठाकुर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में टेढ़ी हरैया टीम ने कप पर जमाया कब्जा

0
ae98969c-03a4-4698-90fc-97c9dff73b62

मेराल हासनदाग में चल रहे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कौशल किशोर ठाकुर स्मृति पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में टेढ़ी हरैया टीम ने कप पर जमाया कब्जा। मेराल प्रखंड के हासनदाग पंचायत के जीपीएस ग्राउंड में एच पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्वर्गीय कौशल किशोर ठाकुर के स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला की शुरुआत मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी झामुमो नेता सुदर्शन विश्वकर्मा शिवकुमार चौधरी रामनरेश चौधरी गुप्पू चौधरी सहायक शिक्षक अजीत कुमार चौबे पत्रकार यासीन अंसारी पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं राष्ट्र गान गाकर किया। टॉस अंपायर राज सिंह एवं इकरार द्वारा उछाला गया टॉस जीतकर टेढ़ी हरिया टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए टेढ़ी हरैया टीम ने अपने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाया। हासनदाग के तेज गेंदबाज अंशु ने अपने टीम के लिए तीन ओवर में तीन विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी हासनदाग के टीम ने अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 85 रन पर ही सिमट गया इस रोमांचक मुकाबले में टेढ़ी हरैया की टीम ने चार रन से जीत हासिल कर कप पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले के पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि सूबे के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का स्वागत फूल माला एवं ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है साथ ही खेलने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलो गढ़वा के तहत लगातार खिलाड़ियों के हौसला बढ़ाया जा रहा है तथा लगातार गढ़वा के खिलाड़ीयो को उनके द्वारा राज्य एवं देश स्तर पर प्रतिभा निखारने के लिए हमेशा सहयोग किया जाता है उन्होंने कहा कि इस जीपीएस ग्राउंड को स्टेडियम बनाने का प्रक्रिया आगे बढ़ाया गया है अगर इस सरकारी प्रक्रिया से स्टेडियम बनाने में देरी होगी तो खेल एवं खिलाड़ियों को देखते हुए अपने निजी मद से गैलरी एवं मंच बनाने का घोषणा किया। तथा उन्होंने आयोजन समिति के संतोष रजक कुंदन चौधरी अनिल चौधरी आशीष पासवान संतोष चौधरी आदि लोगों को इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। मंत्री श्री ठाकुर द्वारा विजेता टीम टेढ़ी हरैया को विजेता कप एवं 21000 रु नगद पुरस्कार राशि तथा उपविजेता हासनदाग टीम को उपविजेता कप तथा 15000 रुपए नगद पुरस्कार राशि प्रदान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान वीडियो जागो महतो स्थानीय मुखिया फुलमंती देवी बीडीसी नंदू चौधरी उप मुखिया अविनाश कुमार चौबे उर्फ बिट्टू झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष आराधना सिंह प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू हेमंत कुमार सिंह शंभू प्रसाद राजेश बैठा रामाशीष राम हरेंद्र चौधरी विकास सिंह कुशवाहा लालमणि साव अशोक राम सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। मंच का संचालन हरेंद्र चौधरी तथा स्कोरर की भूमिका शिवदत्त चौधरी एवं कॉमेंटेटर की भूमिका मनोहर मुकुंद चौधरी द्वारा निभाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *