स्व अरविन्द महतो के पुण्यतिथि पर बांटा गया पेप कार्ड

0
Untitled

स्व अरविन्द महतो का 16वाँ पुण्यतिथि पर विस्थापितो को बांटा गया पेप कार्ड,

सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट देकर किया सम्मानित

नौकरी में विस्थापितों को भी मिले आरक्षण: सांसद

बेरमो: फुसरो नगर परिषद अंतर्गत करगली महिला मंडल में स्वर्गीय अरविंद महतो का 16वां पुण्यतिथि मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी तथा सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के जीएम माइनिंग केडी प्रसाद रहे। कार्यक्रम का संचालन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने किया। सभी अतिथि ने स्वर्गीय अरविंद महतो चौक पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत महिला मंडल में सभा का आयोजन किया गया। इसमें सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के अधिकारियों ने विस्थापितों को पेप का वितरण किया व संतोष महतो के द्वारा सॉल देकर सम्मानित किया। साथ ही संतोष महतो के द्वारा बेरमो के सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट तथा सॉल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद श्री चौधरी ने कहा कि हम लोगों का यह सोच है कि विस्थापित परिवारों को अधिक से अधिक बेनिफिट दिया जाए। विस्थापित देश के हित में कोयला उत्पादन के लिए अपना घर, जमीन और पूरा गांव दे दिया फिर भी आज भी उन विस्थापितों को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए हम लोगों ने आंदोलन भी किए। इसको लेकर मैने चेयरमैन, मंत्रालय तथा लोकसभा में भी बात उठाई। पूर्व में विस्थापितों का कोई भी पहचान पत्र नहीं था, परंतु अब पहचान पत्र निर्गत किया जा रहा है। बताया कि इसके अलावा विस्थापित एक करोड़ के टेंडर प्रक्रिया में भी भाग लेंगे। कहा कि झारखंड प्रदेश के सात जिलों में कोयला और लोहा के कारण वहां के लोग विस्थापित हुए हैं। विस्थापित परिवार में एक लोगों को नौकरी मिलता है बाकी लोग दर दर ठोकर खाने को मजबूर होते हैं। वैसी स्थिति में विस्थापितों के लिए स्पेशल प्रावधान बनाकर नौकरी में भी आरक्षण देना चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल में जब लोग एक दूसरे से दूर भाग रहे थे, तब सफाई कर्मियों के बदौलत थी हमारा क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर रहा। कहा कि 70% बीमारी गंदे पानी के सेवन से होता है। इस कारण आप अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *