स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा है सवाल

0
Untitled

बोकारो जिला के बोकारो थर्मल त्रिजल आवष्ठित क्रिएटिविटी वेस्ट टेक्नोलॉजी कंपनी के कार्यालय में पिछले 14 जनवरी को बहुत ही नाटकीय ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया,वा कार्यालय से नगद 04 लाख 30 हजार एव एलडी मॉनिटर टीबी वा अन्य सामानों को चोरी कर चोर आराम से चलते बने,

दूसरी ओर चोरी की घटना का संपूर्ण वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, चोरी की ये घटना को लिखित सूचना आवेदन के माध्यम से स्थानीय पुलिस को दी गई,किंतु चोरी की घटना का यह मामला एक माह से भी ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद पुलिस इस घटना का उद्भेदन कर पाने में असफल रही।
इस संदर्भ में एजेंसी धारक का कहना है कि इस कार्यालय से कई बेरोजगार युवाओं का रोजगार चलता है,जबकि खुद एजेंसी धारक दिल्ली के है अगर ये एजेंसी किन्ही कारणों से बंद हो जाती है तो कितने लोग बेरोजगार हो जायेंगे, भुक्त भोगी एजेंसी धारक का कहना है कि इस तरह की घटना का पूर्णाहुति ना हो वा इस घटना में शामिल अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो इसे लेकर स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed