सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में हनुमान पूजा एवं अखंड कीर्तन सह शोभा यात्रा का आयोजन
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में हनुमान पूजा एवं अखंड कीर्तन सह शोभा यात्रा का आयोजन
सतबरवा प्रखंड के बकोरिया पचम्बा टोला स्थित श्री बाल मंडली संघ द्वारा आज हनुमान पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रात्रि में अखंड कीर्तन एवं भव्य शोभा यात्रा रही।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होकर युवाओं का हौसला बढ़ाया और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। विगत कई वर्षों से निरंतर इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए, उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा गया कि श्री राम प्रभु के बताए मार्ग पर चलना ही हमारा कर्तव्य है। श्री राम लला हमारे आदर्श हैं और हमें उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
मौके पर आयोजकों द्वारा मुझे अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पाकी विधायक प्रतिनिधि सह जिला परिषद प्रतिनिधि अजय उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, मुखिया संतोष उरांव, पंचायत समिति सदस्य ब्रह्मदेव सतबरवा, रजक एसआई सुखबीर सिंह, लालो बैठक कमिटी के अध्यक्ष रवि शंकर रजक, सचिव मनोज रजक, कोषाध्यक्ष पंकज रजक सहित आकाश रंजक, उदय सिंह, सोनु रजक, ललदेव सिंह, मदन सिंह, प्रभात रंजक, धर्मेंद्र सिंह, अनुज रजक, विकास सिंह, मंजीत सिंह, राजेश सिंह और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

