*सरस्वती विद्या मंदिर में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को किया गया याद,
*सरस्वती विद्या मंदिर में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को किया गया याद,
गढ़वा:–गढ़वा सोनपुरवा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में आज गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए विद्यालय ने श्रद्धापूर्वक ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत के ग्राम विकास संयोजक श्री महेंद्र जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
इस अवसर पर श्री महेन्द्र जी ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा हमे सदैव अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए उसके लिए चाहे हमे अपने प्राणों का ही बलिदान क्यों ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है, ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय ने वीर बाल दिवस के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डाला। वीर बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई खेलकूद में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गयाI
कार्यक्रम का संचालन आचार्य विकास दीप चौबे ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रमुख निर्मल कुमार रजक, प्रीति बखला, सुनैना कुमारी, माधुरी कुमारी, आदि की प्रमुख भूमिका रही।
