सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया के बीच नोकझोंक, घंटो देर अराजक स्थिति रही।

0
Untitled

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया के बीच नोकझोंक, घंटो देर अराजक स्थिति रही।

 

डंडई प्रखंड क्षेत्र के झोतर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बिरसा हरित कूप संवधन योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति आदेश प्रमाण पत्र वितरण के क्रम में लाभुकों के नाम को लेकर मुखिया प्रतिनिधि विष्णु यादव व पूर्व मुखिया प्रिंस कुमार यादव के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई की आपस में उलझ गए। उसके बाद उनके व कार्यकर्ताओं के द्वारा कु्सी से लेकर दीपस्टैंड भी फेंकना शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए वहां अराजक स्थिति बन गई। कर्मीं से लेकर ग्रामीण यह स्थिति देख सन्न रह गए। बीचबचाव के क्रम में दीप स्टैंड सेअंचलाधिकारी के अंगरक्षक सुदामा राम का हाथ चोटिल हो गया। करीब दो घंटे अराजक स्थिति रही। उसके बाद ग्रामीणों ने फिर से आवेदन देना शुरू किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानू
ने बताया कि मुखिया प्रतिनिधि और पूर्व मुखिया बीच लाभुकों के नाम को लेकर नोकझोंक हुई। बाद में समझा बुझाकर शांत किया गया। उधर शिविर में अराजक स्थिति देख। कार्यक्रम में ग्रामीण के द्वारा 1549 आवेदन जमा किया गया।जिसका निस्पादन 238 आवेदन त्वरित किया गया। मौके पर उपस्थित बिडिसी अखलेश पासवान ,कृषि पदाधिकारी रमेश सिंह,बिटीयम सत्येंद्र कुमार, प्रखंडकोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार सहित सैंकड़ों संख्या में ग्रामीनो उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *