सोना-चांदी हुआ सस्ता, निवेशकों के लिए क्या खरीदारी का सही मौका

जून का महीना सोने और चांदी के खरीदारों व निवेशकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, क्योंकि इस महीने दोनों कीमती धातुओं के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ईरान-अमेरिका संघर्ष समाप्त होने और शांति वार्ता शुरू होने के बाद जहां कीमतों में तेजी की उम्मीद थी, इसके विपरीत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹17,000 (10.36%) और चांदी की कीमत में ₹51,000 (18.56%) की बड़ी गिरावट आई है। 29 मई के बाद से आई इस बड़ी मंदी को देखते हुए अब कई समझदार निवेशक इसे खरीदारी का सही मौका मान रहे हैं और सोने-चांदी पर दोबारा दांव लगाने की तैयारी कर रहे हैं।