समुद्र में डूबी मिली 171 साल पुरानी शराब

0
Untitled

बाल्टिक सागर में गोताखोरों के हाथ खजाना लगा है. 171 साल से डूबे जहाज को गोताखोरों ने खोज निकाला है, जिसपर शैंपन की बोतल लदी हुई है. यह जहाज 19वीं सदी की बताई जा रही है. स्वीडन के तट पर खोज करने वाले पोलिश गोताखोरों ने बताया कि लंबे समय से यह जहाज समुद्र में डूबी हुई है, जिसपर लग्जरी शराब लदी हुई है. मलबे की खोज करने वाली टीम ने बताया कि जहाज पर शैंपेन की बोतलें, मिनरल वाटर और चीनी मिट्टी के बर्तन मिले हैं. खोज करने वाली फर्म की वेबासाइट के मुताबिक, बाल्टिक सागर में खोज करने वाले सबसे सक्रिय गोताखोरों में से वह एक है और अभी तक हजारों मलबों की तस्वीरें ले चुके हैं.

खोज करने वाली टीम के लीडर टोमाज स्टैचुरा ने बताया कि हालिया खोजों में से यह सबसे अलग खोज है. स्टैचुरा ने बताया कि वे 40 सालों से गोता लगा रहे हैं, अक्सर उन्हें एक या दो बोतलें मिलती हैं, लेकिन इस जहाज पर उन्हें करीब 100 बोतलें मिली हैं. उन्होंने बताया कि इतना ज्यादा माल उन्होंने कभी भी समुद्र में नहीं खोजा है. इस खोज को उन्होंने एक संयोग बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *