सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन ||

भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा ओम गणेश सुदामा धर्मशाला टंडवा में मण्डल अध्यक्ष उमेश कश्यप के अद्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रदेश नेतृत्व के द्वारा भाजपा नेता जवाहर पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर एवम् राम मंदिर निर्माण के लिए कार सेवक मुरली श्याम सोनी को तत्कालीन सरकार के द्वारा जेल भेजने पर उनका भी सम्मान समारोह किया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में जिसमें मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा की बहुत ही हर्ष की बात है गढ़वा जिला से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा तीन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने का कार्य किया गया 1.भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही
2.पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान
3.पूर्व प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय को सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं जवाहर पासवान ने कहा पार्टी नेतृत्व जिस विश्वास के साथ हमें प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाने का कार्य किया है मैं पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लूंगा एवं आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूरे 14 लोकसभा सीट पर विजय दिलाने का कार्य करूंगा भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने कहा बहुत खुशी की बात है की जन-जन के नेता जवाहर पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया और मेरे द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने पर पूर्व की सरकार ने मुझे जेल भेजने का काम किया था आज मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मुझे सम्मान देने का कार्य किया गया बहुत-बहुत आभार मौके पर उपस्थित पूर्व जिला महामंत्री ब्रजेश उपाध्याय पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश कश्यप भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री रविंद्र जायसवाल उपाध्यक्ष लखन गुप्ता टिंकू गुप्ता सतेंद्र सोनी चंदन सोनी संतोष कश्यप चंद्रमणि धर दुबे अरुण कुमार प्रमोद कुमार भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे ।