सिध्दी थानेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक पूजा संपन्न
सिध्दी थानेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक पूजा संपन्न
पलामू ज़िले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर:|सनातन धर्म सभा केन्द्रीय समिति के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के पावन बेला पर लेस्लीगंज थाना परिसर स्थित सीध्दी श्री थानेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य सतीश मिश्रा एवं भोलू बाबा द्वारा वेदाचार्यों ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रों के साथ पूजा संपन्न कराया। आचार्य सतीश मिश्रा ने बताया कि इस पूजा से हम अपने भीतर असीम शांति एवं पूर्णता महसूस करते है एवं हमारे भीतर के और आस पास के दूषित एवं नकारात्मक विचारों-परिस्थितियों एवं दोषों को दूर करता है एवं हमें राशि दोषों से मुक्ति मिलती है। कहा गया कि जहां रूद्रम का उच्चारण होता है वहां का वातावरण शुद्ध हो जाता है। उन्होंने ने बताया गया कि जीवन में व्यक्ति विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करता है जिसमें गृहस्थ, व्यवसायिक एवं सामाजिक दायित्व होते हैं। इन सभी सांसारिक जिम्मेदारियों में उपलब्धियों एवं समस्याओं का निराकरण, सुख और दुख का कारण बनता है, तब हम ईश्वर से कार्य सफलता एवं विघ्न निवारण हेतु प्रार्थना करते हैं और संकल्प लेते हैं। सनातन धर्म सभा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह इस पुजा के यजमान रामप्रकाश तिवारी ने बताया कि धनेश्वर धाम में मंदिर बनने के बाद से आसपास के लोगों में काफी आस्था और श्रद्धा बढ़ा है ।और वर्षों से यहां पर रुद्राभिषेक होता आ रहा है। और ऐसे आयोजन में थाना परिवार की भागीदारी हमेशा बढ़ चढ़ कर रहती है। इस थाना के पूर्व थाना प्रभारी गौतम राय उनकी सहयोगीयों की अथक प्रयास से इस मंदिर का जिर्णोद्धार कराया गया है । इस मंदिर में प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य प्रखंडों से भी श्रद्धालु अपने मन्नत मांगने इस मंदिर में पहुंचते हैं ।इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में थाना के अभय त्रिपाठी एवं उनकी धर्मपत्नी मिरा त्रिपाठी राम प्रकाश तिवारी उनके धर्मपत्नी शीला देवी योगेन्द्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी पुष्पा देवी आदि लोगों ने रुद्राभिषेक में शामिल हुए इस आयोजन को सफल बनाने के लिए थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता सहायक आरक्षी गोविंद यादव एवं थाना परिवार सहित सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी बलकेश पासवान अवध किशोर राय मुनेंद्र नाथ दुबे पुरुषोत्तम पुरुषोत्तम त्रिपाठी सुदर्शन सोनी पांडू सोनी पुरानी प्रदीप कुमार थाना के प्रदीप कुमार सहित थाना के कर्मी शामिल थे।
