श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण कर किया नमन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती जिला कार्यालय में मनाया। कार्यक्रम के दौरान जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें जामुन नीम सहित अन्य कई फलदार वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया।
मौके पर कार्यक्रम प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देशहित में अपना पुरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। देश जब आजाद हुआ तो जब पहली बार सरकार बनी तो उसमें कैबिनेट मंत्री भी रहे। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि देश में दो निशान दो विधान दो प्रधान नहीं चलेगा। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है उन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़कर खुद को राष्ट्र के पुर्ननिर्माण में लग गए थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह लातेहार प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा भाजपा नेता बिनय चौबे विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे टिंकू गुप्ता धनंजय गौड़ ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता अनशाद बाबु अशोक विश्वकर्मा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
