एससी एसटी के तहत मुकदमा कर अभिलंब गिरफ्तार करें प्रशासन – रुचिर तिवारी
एससी एसटी के तहत मुकदमा कर अभिलंब गिरफ्तार करें प्रशासन – रुचिर तिवारी।
गरीब दलितों के साथ शोषण एवं अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी भाकपा ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ने नौडीहा बाजार अंचल के ग्राम -करनीमा के दलितों के साथ हुए जानलेवा हमला में घायल लोगों से मुलाकात किया और पाया कि दिनांक 4 जुलाई को ग्राम -कुहकुह कला के पवन यादव राहुल वर्मा ललन यादव बिहारी यादव मनोज यादव सरोज यादव सुरेंद्र यादव मनीष यादव ने कपिल भूइंया राजदेव भूईंया राजेश भूईंया सहित दलितों पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद दलित परिवार इलाज कराने डालटेनगंज सदर अस्पताल आया जहां अस्पताल परिसर में ही उपरोक्त पवन यादव राहुल वर्मा ललन यादव सहित दर्जनों व्यक्तियों ने इलाजरत कपिल भूइंया राजदेव भूइंया ,राजेश भूईंया सतेन्द्र भूइंया के साथ मारपीट किया एवं पिस्तौल का भय देखाकर बोला कि तुम लोग जहां जाओगे वही मारेंगे तुमलोग दलित जमींदार बन गया है। इसके बाद अस्पताल परिसर में तैनात पुलिस कर्मी ने कुछ व्यक्तियों को अरेस्ट भी किया लेकिन उसके बाद छोड़ दिया इस तरह से सदर अस्पताल में भी आम जनता सुरक्षित नहीं है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू आरक्षी अधीक्षक से यह मांग करती है कि मारपीट करने वाले सामंती परिवार की अभिलंब गिरफ्तारी के साथ-साथ एससी एसटी एक्ट के तहत उन पर मुकदमा भी दर्ज होनी चाहिए कम्युनिस्ट पार्टी किसी भी कीमत पर दलित गरीबों का शोषण एवं अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ने 1981 में पूर्व जमींदार परिवार के खिलाफ आंदोलन किया था आज आज उन्हीं के लठैत पुलिस प्रशासन से गठजोड़ कर दलितों पर दमन चक्र चला रहे हैं अभय कुमार भूइंया ने कहा कि दलित गरीब शोषण के खिलाफ अत्याचार कम्युनिस्ट पार्टी नहीं सहेगा।

