शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरण अभियान चलाया गया :–  पूर्व सैनिक सेवा परिषद

0
071c5731-f6b4-431d-bd5f-102ceaed588b

शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरण अभियान चलाया गया :  पूर्व सैनिक सेवा परिषद।

राष्ट्र का नेतृत्व चुनने के लिए लोकतंत्र का महापर्व लोक सभा चुनाव चल रहा है।  पलामू संसदीय क्षेत्र में आगामी सोमवार यानी 13 मई को मतदान होना निर्धारित है।   पूर्व सैनिक भी देश के नागरिक हैं।  लोकतंत्र के हित में शत प्रतिशत मतदान जरूरी है।

इसी संकल्प को अमली जामा पहनाने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य छोटी छोटी टोलियों में बंट कर आज पूरे जिला में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के एक टोली द्वारा राजेंद्र प्रसाद चौक मेदनी नगर पर भी जागरूकता अभियान चलाया गया।  इसमें पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने बैनर और पोस्टर के द्वारा सभी नागरिकों से मतदान में हिस्सा लेने के लिए अनुरोध किया।

आज के इस जागरूकता कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा,  सम्मानित सदस्य संजय कुमार शर्मा,  संजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह,  कॉर्डिनेशन अधिकारी रमन श्रीवास्तव और काफी संख्या में नगर वासियों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *