श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा राम व कृष्ण भक्तों का जनसैलाब
श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा राम व कृष्ण भक्तों का जनसैलाब
गिरिडीह:- अरगाघाट मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा पूर्व की भांति श्री भागवत जी की आरती के पश्चात शुरू हुई। कथा के चौथे दिन आचार्य श्री के द्वारा राम जन्म और श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गयी, जिसे सुनने के लिए गिरिडीह के आलावे बोकारो, देवघर, के भी भक्त अरगाघाट मे आये। आचार्य श्री के मुख से कथा को सुनकर सभी लोग मन्त्रमुग्ध हो गए, कथा के बीच – बीच मे जब भी महाराज जी द्वारा भजन गया जाता लोग उनके भजनो पर नाचने को विवश हो जाते। भागवत कथा के कारण अरगाघाट का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। सुबह से अरगाघाट दुर्गामंडा मे पूजा होती है, और शाम को उसरी नदी तट पर कथा कही जाती है। आचार्य श्री ने अरगाघाट की तुलना गोकुल और मथुरा से की।महाराज जी की कथा को सुनने गिरिडीह के सुदूरवर्ती क्षेश्रो से भी लोगों का आगमन होता है। कथा के समाप्ति के पश्चात श्री भागवत भगवान की आरती और प्रसाद वितरण किया जाता है, लोग श्री कृष्ण रस से सराबोर होकर अपने – अपने घर को लौटते हैं। इस आयोजन मे समिति के कृष्णा कुमार सिन्हा, ललित सिन्हा, अनुज सिन्हा, अजयकान्त झा, बिजय सिंह, अमरनाथ सिंह, आशीष अम्बास्ट, नवल सिंह, गोविन्द यादव, विष्णु यादव, रवि यादव, आदित्य यादव, पीकू यादव, राहुल कुमार, दीपक साव, रोशन आकाश, उत्कर्ष, नीलम झा, पुष्पा सिन्हा, तनूजा सिन्हा इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
