श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू,कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,दिखा अद्भुत दृश्य

0
8563ac34-0667-47c7-adb5-0d2d143e0570

ऐतिहासिक श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू,कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,दिखा अद्भुत दृश्य

ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ पाल्हे-जतपुरा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हो गया। महान संत जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन हो रहा है। कलश यात्रा में 1 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा क्षेत्र कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से गुंजयमान हो गया। कलश यात्रा घोड़े ऊंट व गाजे-बाजे के साथ 10 किमी से भी लम्बी निकली। इस दौरान हेलीकॉप्टर से कलश यात्रा में शामिल लोगों पर पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। कलश यात्रा में वैदिक परंपरा के अनुसार सबसे आगे अश्व, गज, ऊंट के साथ करीब 1 लाख श्रद्धालु लाल-पीला व केसरिया रंग की पगड़ी बांधे श्रद्धा व उत्साह के साथ शामिल हुए।प
उसके बाद 10 रथों पर सवार देश के महान संत चल रहे थे।
इस दौरान श्रद्धा, आस्था और भक्ति का उफान जोरों पर रहा व वातावरण में आस्था के नारे गूंजते रहे। कलश यात्रा जैसे ही सड़कों पर निकला तो कतारबद्ध महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का मनमोहक दृश्य देखते ही बना। महिला-पुरुष सर पर कलश लेकर चल रहे थे। इस अद्भुत दृश्य को लोग अपने मोबाइल व कैमरों में कैद कर रहे थे। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हुआ। जो जो मेन रोड होते हुए बंशीधर मंदिर तक गया। वापस अधौरा होते हुए श्रद्धालु बांकी नदी से जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यहां पर यात्रा में कलश लिए शामिल महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला का एक बार परिक्रमा कर कलश की स्थापना की।
कलश यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी।

विधि व्यवस्था को लेकर किये गए थे कई प्रबंध
कलश यात्रा में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा पहले से ही काफी तैयारी की गई थी। महदेइया जेल से लेकर रमना थाना मोड़ तक वाहनों का प्रवेश कर दिया गया था। जगह-जगह बैरिकेटिंग कर वाहनों को रोका जा रहा था। एसडीओ आलोक कुमार, एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी सैकड़ो सुरक्षा कर्मियों के साथ विधि व्यवस्था को लेकर तैनात थे।

कलश यात्रा में 1 लाख से अधिक लोग हुए शामिल
कलश यात्रा को लेकर सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल था। केशरिया, पिला और भगवा वस्त्र धारण कर सुबह से ही यज्ञ स्थल पर पहुंच रहे थे। यज्ञ समिति के सदस्य भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। झारखंड के अलावे उत्तर प्रदेश, बिहार, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। कलश यात्रा में विधायक भानू प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, युवा नेता दीपक प्रताप देव, वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, मुक्तेश्वर पांडेय, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय, लक्ष्मण राम, ओम प्रकाश गुप्ता, कुमार कनिष्क, चैंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष शंभु सौदागर, हृदयानंद कमलापुरी, रामानंद पांडेय, यज्ञ समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र चौबे, धीरेंद्र चौबे,राजेश प्रताप देव,अनीस चौबे, अमित कुमार शुक्ला, सोनू सिंह, गुड्डू चौबे, श्याम बिहारी शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, नवनीत शुक्ल, मथुरा पासवान,विकास स्वदेशी, उमेश शुक्ला सहित हजारों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *