श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन विश्व हिंदू परिषद के सारे कार्यक्रम मंदिर पर केंद्रित होगा —बिहिप

0
9fe2eef4-6a38-4671-8d8c-d280d6e39df1

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन विश्व हिंदू परिषद के सारे कार्यक्रम मंदिर केंद्रित होगा -बिहिप

कोडरमा ब्यूरो गौतम कर्ण कोडरमा जिला में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अयोध्या से आए पूजित अक्षत, फोटो और पत्रक सह आमंत्रण का कार्य धूमधाम से मनाया गया जो पूरे देश में यह अभियान चल रहा है! इस देशव्यापी महा अभियान के तहत कोडरमा जिले के सभी 104 पंचायतो और झुमरी तिलैया नगर के 28 वार्ड ,कोडरमा नगर पंचायत के 15 वार्ड और डोमचांच नगर पंचायत के 14 वार्ड में चलाया गया! यह अभियान कोडरमा जिले के सभी 577 गांवों में लगभग 95000 परिवारों के साथ संपर्क कर उनके घरों तक पूजित अक्षत, फोटो और पत्रक सह निमंत्रण पहुंचाया गया ,इस महा अभियान में 185 से ज्यादा टोलियो ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर श्री राम कार्य में लगकर योगदान दिया !विश्व हिंदू परिषद के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि पिछले 10 दिनों से जिले के सभी मंदिरों में साफ सफाई का कार्य चल रहा है और जिले के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या मानकर मंदिरों में पूजा पाठ ,कहीं रामायण पाठ ,कहीं सुंदर कांड ,कहीं विजय महामंत्र के साथ महा आरती का आयोजन होगा! वहीं प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन झुमरी तिलैया नगर सहित पूरे जिले में लगभग 500 मंदिरों में पूजा पाठ, महा आरती के साथ-साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव दर्शन एलईडी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी शहरवासी और गांव वासी एक साथ एकत्रित होकर अपने-अपने नजदीकी मंदिरों में देख पाएंगे तथा श्री राम जी का प्रथम आरती सभी लोग सामूहिक रूप से एक साथ करेंगे ! वहीं विभाग गौ रक्षा प्रमुख अजय कुमार वर्मा ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर सभी सनातनी अपने-अपने घरों से 5-5 दीपक लेकर मंदिर में जलाएं ,तत्पश्चात अपने-अपने घरों में धूमधाम से दीपोत्सव मनाबे,साथ ही साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का पूजन करें ! वहीं कोडरमा जिला के बजरंग दल संयोजक सह जिला अभियान प्रमुख राजू यादव ने बताया कि हमारा कार्यक्रम मंदिर केंद्रित होगा उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन किसी भी तरह का जुलूस -रैली और शोभा यात्रा ना निकाले !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *