श्री राम कथा महोत्सव को लेकर बरमसिया में श्री राम कथा महोत्सव का बृहद भंडारे के साथ हुआ भक्तिमय समापन
अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक मनीष कृष्ण महाराज के सान्निध्य में हो रहा पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
गिरिडीह : शहर के बरमसिया में श्री राम कथा महोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य श्री राम कथा का समापन भंडारे के साथ हुआ। हजारों पुरुष,महिला बच्चे समेत सभी भक्तजन भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। नगरवासियों ने बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।श्री राम कथा अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा मंटू के आवास पर यह आयोजन किया जा रहा था ।
धार्मिक आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक मनीष कृष्ण महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान अंजनी सिन्हा, सोनी सिन्हा एवं आयोजक परिवार की ओर से बताया गया कि यह राम कथा महोत्सव 18 मई से 22 मई तक आयोजित किया गया है। प्रतिदिन संध्या 6:30 बजे से कथा प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरिडीह के उप महापौर सुमित कुमार,संदीप दंगाइच,सुशील शर्मा, आशीष कुमार, सीमा बोस,
महेंद्र पंडित, बिट्टू पंडित, हिमांशु शेखर, अजय कुमार सिन्हा, रोमी सिन्हा, संजय सिन्हा, काजल सिन्हा,बिकाश सिन्हा, श्वेता सिन्हा,आयुष सिन्हा, लकी सिन्हा,शुभ, पीहू, ईशान, दर्श, माही, बन्नी एवं अंश एवं समस्त सिन्हा परिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

