श्री राम दरबार का प्रचार रथ को मुख्य संरक्षक ने किया रवाना

0
Untitled

श्री राम दरबार का प्रचार रथ को मुख्य संरक्षक ने किया रवाना

ठाकुरबाड़ी में 22 जनवरी को श्री राम दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

पलामू जिले के नीलाम्बर पिताम्बर पुर प्रखंड मुख्यालय के कोटखास स्थित स्थित ठाकुरवादी मंदिर प्रांगण से श्री राम दरबार प्रचार रथ को मुख्य संरक्षक देवेंद्र कुमार सिंह बिट्टू सिंह ने श्रीराम ध्वज दिखाकर को रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह ठाकुरबाड़ी मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है।
यह सबों के लिए सौभाग्य है कि जिस दिन 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला विराजमान होंगे उसी दिन और समय पर ठाकुरवादी में भी श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है।
इसके लिए यहां के सभी ग्रामीण और समिति के सभी पदाधिकारी साधुवाद के पात्र हैं जिनके प्रयास से इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 18 से 23 जनवरी तक नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड मुख्यालय मैं विभिन्न धार्मिक आयोजन होना है।
वैसे में यहां का पुरा माहौल भक्ती मय रहेगा।
इसके यज्ञ समिति की ओर से मुख्य संरक्षक को पगड़ी पोशी और श्रीराम पटटा देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही लेस्लीगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक अभय त्रिपाठी, समाजसेवी और एवं समिति के मुख्य संयोजक राजन सिंह को भी सम्मानित किया गया।
प्रचार रथ के साथ मुख्य संरक्षक एवं यज्ञ समिति सदस्य और ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय के संकट मोचन हनुमान मंदिर, थानेश्वर धाम और काली मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
कार्यक्रम में हरतुवा पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला राजन सिंह सुरेंद्र शुक्ला नगीना सिंह विनोद तिवारी विनोद तिवारी राजू सिंह अमित पाठक जयराम तिवारी बलराम मिश्रा वशिष्ठ पासवान अशोक मिश्रा अनिल सिंह जगत नारायण सिंह रघुवीर राय विजय सिंह सत्येंद्र सिंह मनी साव रामराज प्रसाद नीरज प्रसाद ओमप्रकाश सोनिक संदीप सोंडिक अनिल सिंह गौतम सिंह बबलू सिंह अमित सिंह काकू सिंह संतु ठाकुर संदीप विश्वकर्मा ज्ञानू राय वशिष्ठ पासवान के अलावा सैकड़ो ग्रामीण मौजुद रहे

19 जनवरी को निकलेगा भव्य कलश यात्रा

ओम सनातन धर्म सभा केंद्रीय समिति एवं यज्ञ समिति अध्यक्ष अजीत तिवारी ने कहा कि श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है , इसके तहत 18 जनवरी को दीप ज्योति यात्रा ,हनुमत पूजन ,अखंड कीर्तन 19 जनवरी को भव्य कलश जल यात्रा का आयोजन होगा .इसके साथ विधिवत रूप से यज्ञ प्रारंभ हो जाएगा .19,20 और 21 जनवरी को विभिन्न अनुष्ठान होंगे .वहीं संध्या में संगीत के साथ झांकी युक्त राम कथा होगा .21 जनवरी को प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।
इसके साथ ही 23 जनवरी को थानेश्वर महादेव में वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा और संध्याकालीन कार्यक्रम के तहत भव्य भक्ति जागरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
जिसमें मशहूर भजन गायिका इशरत जहां की टीम प्रस्तुति देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *