श्री कृष्णा जन्मोत्सव समारोह में भक्तों ने धार्मिक गीतों का आनंद लिया:- ई. विनय

0

श्री कृष्णा जन्मोत्सव समारोह में भक्तों ने धार्मिक गीतों का आनंद लिया:- ई. विनय

गिरिडीह विधानसभा पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज पंचायत के पालगंज में 600 वर्ष पूर्व से अवस्थित राधे कृष्ण मंदिर में हर साल की भांति भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विस सूत्री पीरटांड़ प्रखंड उपाध्यक्ष शरद कुमार भगत एवं उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित श्री कृष्णा जन्मोत्सव समारोह में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा नेता पीरटांड़ प्रखंड के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय एवं संतोषी श्रीवास्तव के साथ शामिल होकर धार्मिक गीतों का आनंद प्राप्त करते हुए पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किये , उक्त मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, भाजपा नेता रंजन सिन्हा ,विनय शर्मा , फणींद्र सिंह ,पंचम सिंह, बालेश्वर यादव सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता थे ,उसके बाद इंजीनियर विनय कुमार सिंह पालगंज पंचायत के अंतर्गत पडने वाले पांच बूथ संख्या 291 ,292, 293 ,294 एम 295 के बूथ अध्यक्ष क्रमशः प्रशांत तिवारी ,आदित्य पांडे ,मयंक कुमार बरनवाल, ग्रीष्म कुमार भगत एवं अभय कुमार सिंह से संपर्क कर बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क एवं संवाद कर बताया गया कि उनके गांव एवं मोहल्ले में जाकर सांगठनिक कार्यों एवं बूथ सशक्तिकरण पर विचार विमर्श किया गया साथ ही जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणो की जन समस्याओं से अवगत होते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को प्राप्त लाभ एवं हेमंत सरकार की विफलताओं से अवगत कराया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *