श्री बंशीधर नगर में बस स्टैंड निर्माण की मांग तेज, जाम और दुर्घटना से लोग परेशान

बंशीधर नगर से रविराज पाण्डेय की रिपोर्ट।

विजया लक्ष्मी देवी
पूर्व अध्यक्ष, श्री बंशीधर नगर पंचायत ने उपायुक्त गढ़वा से की
बाकी नदी का संरक्षण, बाकी रिवर फ्रंट सुंदरीकरण एवं प्रस्तावित बस स्टैंड निर्माण की माँग।

श्री बंशीधर नगर प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र की जीवनदायिनी बाकी नदी का अस्तित्व आज गंभीर संकट में है। यह नदी क्षेत्र की लाइफलाइन है, जिससे आसपास के सभी घरों को पानी उपलब्ध होता है।

वर्तमान में नदी पर अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिससे इसका प्राकृतिक स्वरूप नष्ट हो रहा है। साथ ही नदी में कूड़ा-करकट डालने से पानी विषैला होता जा रहा है। भविष्य को देखते हुए बाकी नदी का अस्तित्व बचाना अत्यंत आवश्यक है।

  1. *बाकी रिवर फ्रंट योजना के तहत सुंदरीकरण
    सूर्य मंदिर, श्री बंशीधर नगर से लेकर पाल्हेकला स्थित आशुतोष मंदिर तक बाकी नदी का सुंदरीकरण एवं घाट निर्माण किया जाए।
    छठ महापर्व के अवसर पर श्री बंशीधर नगर सूर्य मंदिर पर दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु आते हैं। जंगीपुर, अधौरा, पूरैनी, उसका कला, जतपुरा, पाल्हेकला सहित कई स्थानों पर छठ घाट सजते हैं। यदि रिवर फ्रंट बने तो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
  2. प्रस्तावित बस स्टैंड का निर्माण:
    प्रस्तावित बस स्टैंड का कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है। इससे शहर में प्रतिदिन भीषण जाम लगता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बस स्टैंड का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करवाया जाए।