शिवम मार्बल एंड टाइल्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन संपन्न

शिवम मार्बल एंड टाइल्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन संपन्न

चंदन पांडे ब्यूरो हेड की रिपोर्ट

गिरिडीह,:- गिरिडीह शहर में शिवम् मार्बल व टाइल्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह पचंबा रोड, बोरो, गिरिडीह में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। यह आयोजन हिंदवेयर इटालियन कलेक्शन – बाथ व टाइल्स के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, व्यवसायी, आर्किटेक्ट, बिल्डर एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंकज मेदिरट्टा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (टाइल्स डिवीजन) ने शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। उनके साथ श्री प्रीतम तिवारी, जोनल मैनेजर–ईस्ट (टाइल्स डिवीजन) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और नवीनतम इटालियन कलेक्शन की सराहना की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि शिवम मार्बल एंड टाइल्स गिरिडीह में प्रीमियम क्वालिटी और आधुनिक डिज़ाइन के साथ ग्राहकों को बेहतर विकल्प प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान नए और आकर्षक मार्बल एवं टाइल्स डिज़ाइनों की प्रदर्शनी भी की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी पसंद किया।

इस अवसर पर आयोजकों श्री राजेश कुमार साव एवं श्री मुन्ना कुमार ने सभी अतिथियों, ग्राहकों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

शिवम मार्बल एंड टाइल्स के शुभारंभ के साथ ही गिरिडीह में बाथ एवं टाइल्स सेगमेंट में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।