शिक्षक दिवस पर इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स ने किया शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक दिवस पर इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स ने किया शिक्षकों का सम्मान
गिरिडीह,:शिक्षक दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की ओर से स्मार्ट ड्रीम एकेडमी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
क्लब की अध्यक्ष प्रीति भास्कर ने कहा –
“इस सम्मान समारोह के माध्यम से हम उन शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार और प्रशंसा व्यक्त करते हैं, जो प्रतिदिन अनगिनत विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का दीप प्रज्वलित करते हैं। शिक्षकों को सम्मानित करना हमारे लिए कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे सार्थक माध्यम है।”
सम्मानित शिक्षकों में पी.एम. श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचंबा, गिरिडीह की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती तनु प्रिया तथा अंग्रेज़ी शिक्षिका श्रीमती स्वीटी कुमारी शामिल रहीं। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्री बी.एम. विद्यार्थी, पूर्व प्राचार्य मॉडर्न हाई स्कूल, गोमिया (बोकारो) को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और जरूरतमंद छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने में समर्पित कर दिया है।
कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की अध्यक्ष प्रीति भास्कर संपादक शृष्टि सिन्हा, सदस्य मृदुला शर्मा, नेहा सिंह समेत कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया एवं सचिव स्मृति आनंद विशेष रूप से उपस्थित थीं।

