शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सभी विद्यालयों में सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ अभियान चलाया गया।
मेराल। शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सभी विद्यालयों में सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ अभियान चलाया गया। शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीटी बजाकर कारवां बनाते हुए अपने विद्यालय तक पहुंचे। अभियान में सभी विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। अभियान का मॉनिटरिंग प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,बीपीओ,शिक्षा विभाग के बीआरपी सीआरपी अपने-अपने क्षेत्र में करते हुए देखे गए। विदित हो की सिटी बजाओ अभियान का मूल उद्देश्य विद्यालय मे शत प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना है। विद्यालय के पोषक क्षेत्र के विद्यार्थियों को समूह में बांटा गया है तथा प्रत्येक समूह में एक मॉनिटर नियुक्त किया गया है जो सिटी बजाते हुए टोले मोहल्ले के बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करेंगे। सिटी बजाने से विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी जान सकेंगे कि विद्यालय खुला है। सिटी बजाओ अभियान पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। प्रखंड मुख्यालय सहित हासनदाग करकोमा लातदाग गेरुआ पढूवा लोवादाग चेचरिया पेसका संगबरिया बाना खोरीडीह सहित कई गांव के विद्यालयों से सिटी बजाओ अभियान चलाए की सूचना है।
