शहर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों के लिये दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

0
d8fd00ef-b326-4844-aadb-d8fc45cb7f81

अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल के अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमिटी के द्वारा शहर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों के लिये दो दिवसीय कार्यक्रम का आजोजन श्री सत्यनारायण मंदिर खुदरा पट्टी में किया गया

कोडरमा – अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमिटी के द्वारा शहर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों के लिये दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन श्री सत्यनारायण मंदिर खुदरा पट्टी में किया गया। इस कार्यक्रम के लिए खास तौर पर रामोत्सव के लिये एक मनमोहक राम दरबार ग्रिजली विद्यालय के शिक्षक एवम छात्रों द्वारा बनाया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में दिनांक 22-01-2024 को 12 बज कर 29 मिनट पर अखण्ड दीप लखन लाल कपसीमे , शालिनी गुप्ता ( अध्यक्ष पूर्व जिला परिसद ) गौरीशंकर प्रसाद व अन्य के साथ सामूहिक रूप से किया गया । इसके बाद श्री राम संकिर्तन मंडल द्वारा भजनो का कार्यक्रम शुरू हुआ जो संध्या 7:30 बजे तक चलता रहा । इस कार्यक्रम में काफी लोगो की उपस्थिति थी और पूरा माहोल राममय था । शाम में कोडरमा विधायक नीरा यादव भी भजन के कार्यक्रम में शामिल हुई। विधायक नीरा यादव ने कहा 500 वर्षो के लम्बे संघर्ष के बाद ये शुभ दिन आया है उन्होंने कहा हमलोग उस पीढ़ी के लोग है जो अयोध्या में मर्यादा पुरुषोतम श्री राम के मंदिर का उद्घाटन के गवाह बने ।
कार्यक्रम के दूसरे दिन
दिनांक 23-01-2024 को 12: 30 बजे समुहिक हनुमान चालिसा का पाठ प्ररम्भ हुआ जो 3:30 तक हुआ । हनुमान चालिसा के पाठ में शालिनी गुप्ता पूर्व अघ्यक्ष जिला परिसद भी शामिल हुई । श्री सत्यनारायण मंदिर के कमिटी के सदस्य राजेश कपसीमे, मनीष कपसीमें , रवि कपसीमे, राहुल कपसीमे, अविनाश कपसीमें के द्वारा शालिनी गुप्ता को रामदरबार का मोमेन्टो प्रतीक चिन्ह उपहार स्वरूप दिया गया ।
दोपहर 3:35 बजे सामुहिक सुन्दर काण्ड पाठ जय सियाराम सत्संग समिति द्वारा प्रारम्भ हुआ । ग्रिजली विद्यालय के छात्रो द्वारा बनाया गया राम दरबार जो की आकर्षण का केंद्र था उसके लिए सत्यनारायण मंदिर कमिटी द्वारा विद्यालय के शिक्षक दीपक पाण्डे, विजय सिंह एवं सभी छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
दो दिवसीय कार्यक्रम में श्री रामसंकीर्तन मंडल के सदस्य मुन्ना भदानी राकेश कपसीमें , ज्योति पहाड़ी बिनोद चौरसिया के अतिरक्त मनीष सेठ नवीन कपसीमें, विशाल , विकाश , आलोक कपसीमें, सचिन, दिब्यम, गुंजन, अनय, नाब्या, दिव्यांश कौशिक इत्यादि कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी सहयोग कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *