शहीद नीलांबर पीतांबर कॉस्को टूर्नामेंट का पहला लीग मैच कांडी टीम ने जीता ,

0
3399dc1c-4794-4730-ba72-3cfa4061ce4b

केतार प्रखंड के परसोडीह हाई स्कूल मैदान में नीलांबर पीतांबर कॉस्को टूर्नामेंट सीजन 7 वा का पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान के तत्वावधान में चल रहा है ।क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच सुनेहरा बनाम कांडी के बीच खेला गया कांडी टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया 16 16 ओवर के इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनेहरा की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 101रन बनाकर 102 रन का लक्ष्य दिया।वही जवाबी पारी खेलते हुए कांडी टीम ने 8.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 102रन का लक्ष्य हासिल किया जबकि कांडी टीम के मुना कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में कमेंट्री का भूमिका निभा रहे डॉक्टर ए के मौर्य , संजय वर्मा,लव,वर्मा शाहिद नीलांबर पीतांबर कॉस्को टूर्नामेंट का अंपायर की निभा रहे रमेश रंजक, अनुज गुप्ता,संरक्षक अजय वर्मा, नागेन्द्र ठाकुर, श्रीराम वर्मा, धनेश्वर मेहता, बिंदेश्वरी गुप्ता अतिथि के रूप में मुकुंदपुर पंचायत मुखिया मुंगा साह ने पहुंचे मुखिया मुंगा साह ने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करने के लिए कमिटी को 1100 रूपए का सहयोग किया,मुख्य अतिथि परसोडीह पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान ने इस अवसर पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान ने कहा कि खेल से मस्तिष्क एवं शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है और उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में छिपी प्रतिभा को निखारने एवं सभी के सामने लाने का अवसर मिलता है जबकि शाहिद नीलांबर पीतांबर कॉस्को टूर्नामेंट सीजन 7 का आज से आगाज शुरू हो गया है। जबकि अनील कुमार पासवान ने कहा कि जबतक हम जिंदा हैं तब तक इस तरह का मैच खैलाते रहेगे।अध्यक्ष संजय वर्मा सचिन देव कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष लव वर्मा कोषाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता व्यवस्थापक संतोष रजक सहित सहित सैकड़ो क्रिकेट प्रेमियों व ग्रामीण उपस्थित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *