शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, गिरफ्तारी के डर से विदेश भाग गया..

0

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, गिरफ्तारी के डर से विदेश भाग गया

 

 

डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म कर सऊदी अरब भागे आरोपी को आईबी टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया। कुर्की की कार्रवाई का नोटिस मिलने के बाद आरोपी बुधवार रात सऊदी अरब से लौटा था। इसकी सूचना मिलने पर डिलारी पुलिस दिल्ली पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया

बृहस्पतिवार शाम उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। डिलारी थाना क्षेत्र में गांव निवासी एक युवती ने 17 अप्रैल 2022 को डिलारी थाने में दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।

 

इसमें पीड़िता ने बताया कि थाना क्षेत्र के सलेम सराय गांव निवासी नईम उर्फ नदीम सऊदी अरब में नौकरी करता है। नौ माह से गांव में आया हुआ है। आरोपी ने निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आठ जनवरी 2022 को आरोपी ने उसे निकाह की बात करने के बहाने अपने पास बुलाया और दुष्कर्म किया।

युवती के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग गए थे। तब आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने आश्वासन दिया था कि 19 जनवरी 2022 को निकाह किया जाएगा। आरोप है कि 19 जनवरी 2022 को आरोपी नईम उर्फ नदीम के परिजन पीड़िता के घर में घुसे और उसके साथ मारपीट की।

इसी बीच आरोपी नईम सऊदी अरब भाग गया था। पुलिस ने नईम के भाई तौसीफ और सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था।

इसकी सूचना एयरपोर्ट और दूतावास में दी गई थी। दो दिन पहले पुलिस ने आरोपी की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की थी। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी सऊदी अरब से लौट रहा था। नईम उर्फ नदीम तीन जनवरी को सऊदी अरब से दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से उतरा।

इसी दौरान उसे आईबी की टीम ने पकड़ लिया। इसकी सूचना थाना डिलारी को भेजी गई। डिलारी पुलिस टीम आरोपी को थाने ले आई। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *