सीसीएल ढोरी क्षेत्र ने कोयला उत्पादन में वृद्धि दर्ज की

0
1a063ba9-e7bf-4b82-bab5-d951be871ce7

सीसीएल ढोरी क्षेत्र ने कोयला उत्पादन में वृद्धि दर्ज की.

ढोरी महाप्रबंधक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी.

बेरमो : सीसीएल ढोरी क्षेत्र ने अपने कोयला उत्पादन लक्ष्य 46 लाख टन को पार करते हुए 46 लाख 14 हजार 315 टन तक कर लिया.ओबी निस्तारण 127 लाख 96 हजार 363 क्यूबिक मीटर किया गया. वहीं कोयला डिस्पैच 46 लाख 35 हजार 135 टन हुआ और रैक 847 निकला.महाप्रबंधक एमके अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सभी के प्रयास से यह सब संभव हो सका.पिछरी माइंस भी 4 महीने में खुल जाएगा एवं सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की अमलो परियोजना का भी जल्द विस्तार होगा. वही लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन होने पर सीसीएल के ढोरी‌ क्षेत्र एसडीओसीएम परियोजना के कल्याणी, ढोरी खास सहित विभिन्न परियोजनाओं में कार्यक्रम आयोजित कर जीएम ने दर्जनों कामगार और युनियन के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *