सीपीएल टी-20 टूर्नामेंट का शानदार समापन, गिरिडीह कॉलेज बना चैंपियन
टी-20 प्रो कमिटी द्वारा आयोजित सीपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का 3 जून 2026 को सफल समापन हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ 19 मई 2026 को हुआ था, जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान 12 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल एवं 1 फाइनल सहित कुल 15 मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबला गिरिडीह कॉलेज एवं गिरिडीह सेवेंजर्स के बीच खेला गया, जिसमें गिरिडीह कॉलेज ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब जीता। फाइनल के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि रितेश कुमार सिन्हा, प्राचार्य एम एन सिंह, पीटीआई जयप्रकाश नारायण और रितेश जमुआर उपस्थित रहे। अंपायर जितेंद्र कुमार यादव एवं सुजीत कुमार सिंह ने निष्पक्ष निर्णय देकर मैच का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने सभी टीमों, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की गई और उत्साह बढ़ाया गया।

