सीपीआर जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण- डॉ निशांत

0
11649ed2-16f4-4b83-b55d-e06a2d0a8611

सीपीआर जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण- डॉ निशांत

चास:- रोटरी क्लब चास द्वारा युवाओं में बढ़ते हृदय घात के मामलों में मदद के लिए ज्ञान और कौशल कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। बोकारो मॉल में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजा बैद ने कहा की अभियान का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को प्रशिक्षित करना है जो हार्ट अटैक के पहले 60 मिनट के दौरान मदद कर सके, क्योंकि इस दौरान उचित कार्रवाई करने से इसके प्रभावों को उल्टा जा सकता है।
डॉ निशांत ने कहा की हाल में युवाओं में दिल के दौरे के मामले बढ़े हैं । डॉ निशांत ने कहा कि बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि दिल के दौरे को कैसे पहचाना जाए और उसे पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाए। डॉ निशांत ने कहा की ज्ञान की यह कमी दिल का दौरा पड़ने वाले किसी व्यक्ति के लिए विनाशकारी हो सकती है।
रोटरी क्लब चास की सचिव डिंपल कौर ने कहा की लगभग 100 व्यक्तियों को आज की ट्रेनिंग का लाभ मिला। डिंपल ने कहा की चास रोटरी अपने सामाजिक दायित्व के तहत ऐसे कार्यक्रम निरंतर करते रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र सिंह,संजय बैद,विपिन अग्रवाल, कुमार अमरदीप, विनोद चोपड़ा, माधुरी सिंह,उषा कुमार,ललिता चोपड़ा, किरण कुमार, मंजीत सिंह, संजय रस्तोगी, शैल रस्तोगी, आनंद अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, प्रेम शंकर सिंह, अर्चना सिंह, नेहा अग्रवाल, डॉ संजीव, डॉ श्रवण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *