सब जूनियर के साथ 8-9 अगस्त को होगी गढ़वा जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता

सब जूनियर के साथ 8-9 अगस्त को होगी गढ़वा जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता

गढ़वा। झारखंड राज्य एथलेटिक्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार गढ़वा जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त 2026 को स्थानीय रामाशाहू स्टेडियम में सब जूनियर प्रतियोगिता के साथ किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-18 एवं अंडर-20 (बालक एवं बालिका) आयु वर्ग में आयोजित होगी। इसमें गढ़वा जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, कॉलेजों तथा क्लबों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 एवं 3000 मीटर दौड़ के अलावा गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, हाई जंप और ट्रिपल जंप सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

प्रतियोगिता प्रतिदिन सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। 8 अगस्त को अंडर-18 एवं अंडर-20 बालक वर्ग तथा 9 अगस्त को बालिका वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं जन्मतिथि अंकित मार्कशीट लाना अनिवार्य होगा तथा 50 रुपये प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आगामी झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष अजयकांत (मो. 7461906890) एवं संयुक्त सचिव सुशील कुमार तिवारी (मो. 6201073740) से संपर्क किया जा सकता है।