— सावन मिलन आयोजन में नीता,रंजना व ऋतुराज बनी सावन रानी-हर्ष उल्लास से मनाया गया कुंज का सावन मिलन समारोह

“सावन मिलन” महिलाओं के हर्ष, खुशहाली और श्रृंगार का त्योहार है

सावन उत्सव ‘श्री साहित्य कुंज ‘राँची’ की साहित्यिक संस्था का मेकॉन कॉलोनी के ‘इस्पात क्लब’ में संपन्न हुआ। नृत्य,संगीत,रंगोली ,मेंहदी,हस्तकला, चित्रकला, पाककला आदि विभिन्न कलाओं का समन्वय इस आयोजन में देखने को मिला। राँची दूरदर्शन की कला संयोजिका व उद्घोषिका ‘अनामिका सिंह’ इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगा दिया। दूरदर्शन की कैमरा टीम ने सावन उत्सव को कैमरे में कैद किया।
शिव तांडव स्तोत्र पर देशना खुशराज बरनवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। दिव्या और मधुमिता साह के पर मनमोहक नृत्य पर सभी वाह वाह कर उठे। भावना अंबष्ठा ,नीता शेखर के फिल्मी गीतों पर दर्शक ठुमका लगाने लगे। कजरी , बिरहा, ठुमरी व गीत में सीमा सिन्हा, चेतना यादव , ऋतुराज वर्षा, निर्मला कर्ण, भजन में रश्मि सिन्हा,अर्पणा श्रीवास्तव आदि ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां दी।
सावन रानी का खिताब – प्रथम नीता शेखर, द्वितीय रंजना वर्मा एवं तृतीय ऋतुराज वर्षा को दिया गया।
कार्यक्रम में सभी को गिफ्ट व सुहाग समृद्धि प्रदान किये गये। धन्यवाद ज्ञापन मंच की उपाध्यक्ष “निर्मला कर्ण’ ने किया।
इस आयोजन में हर कला क्षेत्र से दो प्रतिभागियों को चयन के आधार पर सम्मानित किया गया। पाककला में खुशबू बरनवाल व स्मिता / हस्तकला में मोनिका प्रसाद व सीमा सिन्हा/चित्रकला में सिम्मी नाथ व रश्मि सिन्हा।
रंगोली कला में मधुमिता साह व भावना अंबष्ठा/नृत्यकला में रूणा रश्मि व दिव्या/ गीत गायन कला में रेणु झा व रिंकु बनर्जी को सम्मानित किया गया।

You may have missed