सात दिसंबर से आयोजित चार दिवसीय अधिवेशन संपन्न
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अमृत महोत्सव अधिवेशन बुराड़ी के डीडीए मैदान में बसाई गई टेंटों की नगरी इंद्रप्रस्थ नगर में सात दिसंबर से आयोजित चार दिवसीय अधिवेशन संपन्न हो गया ।देशभर से जुटे 12 हजार से अधिक युवा राष्ट्रीयता का संदेश लेकर अपने-अपने गांव-शहरों की ओर लौटे। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा तक सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीयता के गहरे निहितार्थ और उसकी आवश्यकता के मायने समझाए। राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतर्गत झारखंड प्रदेश का प्रदेश अधिवेशन भी संपन्न हुआ जिसमें नई प्रदेश कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिसमें जिले के निशांत चतुर्वेदी को पुनः विद्यार्थी परिषद झारखंड का प्रदेश सह मंत्री बनाया गया। वही मंजुल शुक्ल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं हरिओम तिवारी को टीएसविपी के प्रदेश सह संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया।
गढ़वा जिले से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुमार सुभेन्द्र, पंकज चौबे, राजा यादव एवं अखिलेश पटेल की घोषणा हुई। प्रदेश सह मंत्री निशांत चतुर्वेदी ने कहा की स्थापना का 75वां वर्ष होने से यह साल एबीवीपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अमृतकाल में एवीवीपी को हर दिशा में और बेहतर काम करना है। संगठन को और मजबूत करने पर जोर रहेगा। इनमें सभी शिक्षण संस्थानों के कैंपस को हैपी कैंपस में तब्दील करना भी शामिल है।
नई घोषणा के बाद जिले मे खुशी का महौल है बधाई देने वाले मे डॉक्टर सत्यदेव पांडे,प्रोफेसर मनीष तिवारी, विकास चंद्रवंशी,शुभम तिवारी,शेखर गुप्ता,अंकित गुप्ता, प्रिंस सिंह ,अगस्त, सुगंध कुमार बघेल, मोहित कुमार,नितेश यादव सरोज कुमारी, जूही सिंह,अंतिमा कुमार, निरंजन, गोलू सहित कई लोग शामिल था।
