संत मरियम स्कूल में गृह विज्ञान की व्यावहारिक कक्षा, छात्राओं ने सीखी पाक-कला

गृह विज्ञान के जरिए संत मरियम स्कूल के छात्र-छात्राओंको मिल रही व्यावहारिक शिक्षा, सीखी भोजन पकाने की कला

हर हुनर आत्मनिर्भरता की राह खोलता है, बच्चों को कौशल से जोड़ना जरूरी : चेयरमैन

मेदिनीनगर। संत मरियम विद्यालय में गृह विज्ञान विषय के अंतर्गत 11वीं एवं 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए पाक-कला से जुड़ी व्यावहारिक गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर भोजन पकाने की कला और उसके व्यावहारिक पहलुओं को सीखा।
छात्राओं द्वारा तैयार किए गए भोजन का विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव एवं प्राचार्य कुमार आदर्श ने भी स्वाद लिया और छात्राओं के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में उपयोगी कौशल से जोड़ना भी आवश्यक है। गृह विज्ञान के माध्यम से छात्राओं को भोजन तैयार करने के साथ-साथ स्वच्छता, पोषण, समय प्रबंधन और आत्मनिर्भरता की सीख मिलती है।
चेयरमैन अविनाश देव ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हर हुनर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है। पढ़ाई के साथ जीवन में काम आने वाले कौशल सीखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाए गए व्यंजनों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी तरह नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया।