संत मरियम स्कूल के वार्षिक परीक्षा का निरीक्षण अविनाश देव ने किया

0
8b6c5101-87e5-48a7-b9a3-e60f27de30d3

संत मरियम स्कूल के वार्षिक परीक्षा का चेयरमैन अविनाश देव ने किया निरीक्षण

डाल्टनगंज, संत मरियम स्कूल के सभी शाखाओं में 9 मार्च से वार्षिक परीक्षा प्रारंभ है । आज स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने सभी शाखाओं में परीक्षा का निरीक्षण किया । मौके पर अविनाश देव ने बताया की परीक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है । सभी परीक्षाएं छात्रों के विकास का एक हिस्सा है , साथ ही ज्ञान के क्षमता परीक्षण के लिए बेहद जरूरी है। जब छात्र अच्छे अंक प्राप्त करते है तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सकारात्मकता की ओर बढ़ते है । परीक्षा के माध्यम से हम अपनी कमियों का अवलोकन कर उसमे सुधार कर सकते है ।
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परीक्षा देने का अवसर जरूर आता है और उस परीक्षा में वह व्यक्ति कितना सफल होता है और कितना असफल होता है यह उसकी काबिलियत और मेहनत पर निर्भर करता है । आज हम सभी को इस दुनिया में सफल होने के लिए हर जगह पर परीक्षा देनी पड़ती है। परीक्षाओं की धारणा बहुत पुरानी है। जीवन के लगभग हर क्षेत्र में हम परीक्षाओं का सामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *