संकल्प यात्रा को लेकर मुकेश साहनी के गढवा के डंडा पहुुंचे लोगों ने किया स्वागत,

0
Untitled

गढ़वा:-विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को गढ़वा डंडा प्रखंड के छपरदगा पंचायत स्थित रजई विजय मैदान में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर पहुंचे इस दौरान लोगों ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
इस मौके पर बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक रोटी कम खाना है लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि अपने हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने की जरूरत है उन्होंने कहा कि झारखंड बिहार बनने के बाद भी हम सभी एक ही पूर्वज के संतान हैं यदि जरूरत आधी रात को भी पड़ेगी तो वह खून देने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि हम निषाद हैं जो हमारे नाव पर बैठेंगे वही दिल्ली मे सरकार बनाएंगे उन्होंने कहा कि नाव में बैठने से पहले हमारे आरक्षण देने होंगे तभी नाव में बैठने दिया जाएगा उन्होंने समाज के लोगों को हाथ में गंगाजल देकर सभी को एकजुट होने का संकल्प कराया उन्होंने कहा कि अपनी वोट को कभी नहीं बचेंगे उन्होंने कहा कि बिहार में निषाद परिवार काफी बेहतर है इसी तरह बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश के निषाद परिवार एक हो जाएंगे तो दिल्ली में बैठे सरकार को सुनना पड़ेगा उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अपना ही बेटा को विधायक सांसद बनाकर लोकसभा या विधानसभा भेजें ताकि अपना समाज मजबूत हो और मुख्य पटल पर बात रखने का मौका मिले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जिस तरह विकासशील इंसान पार्टी बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़कर विधायक बने हैं इस तरह झारखंड में भी चुनाव लड़ा जाएगा आने वाला समय विकासशील इंसान पार्टी का ही है कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश प्रभारी चंदन सहनी, जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनदीप चौधरी प्रदेश सचिव रमेश चौधरी उपेंद्र नारायण चौधरी बच्चन देव चौधरी रविंदर चौधरी सकेंद्र चौधरी बद्रीनारायण चौधरी चंद्रदेव चौधरी सुमेर चौधरी अमित कुमार चौधरी डॉ कुलदेव चौधरी दामोदर चौधरी डंडा मुखिया रूपा देवी मायावती देवी उत्तम चौधरी वीरेंद्र चौधरी ब्रह्मदेव चौधरी रमाशंकर चौधरी डॉ रामकुमार चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *