संजीव कुमार बने ‘एमवाई भारत यूथ वालंटियर्स’ चयन समिति के सदस्य
संजीव कुमार बने ‘एमवाई भारत यूथ वालंटियर्स’ चयन समिति के सदस्य
गिरिडीह : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जिले में एमवाई भारत (MY Bharat) यूथ वालंटियर्स के चयन हेतु गठित जिला चयन समिति में संजीव कुमार को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।संजीव कुमार के इस मनोनयन पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को गर्व और सम्मान की बात बताते हुए कहा कि यह अवसर युवाओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व, झारखंड प्रदेश नेतृत्व, जिला अध्यक्ष, भाजयुमो कार्यकर्ताओं और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संजीव कुमार ने कहा कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना और उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित करना अब उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।उन्होंने कहा, “युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। युवाओं को अवसर, मार्गदर्शन और उपयुक्त प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मैं निरंतर राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहूँगा।”

