सामुदायिक पुलिसिंग के द्वारा स्कुली बच्चे एवं बच्चियों के जागरूकता आभियान चलाया गया

0
9bf03a72-2518-4d11-945b-bbc3385443ed

सामुदायिक पुलिसिंग के द्वारा स्कुली बच्चे एवं बच्चियों के जागरूकता आभियान चलाया गया।

 

गुमला के चैनपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के द्वारा स्कुली बच्चे एवं बच्चियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया साथ ही साथ बच्चों को डायन विसाही,साईबर क्राईम, नशापान,तथा मानव तस्करी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
मौके पर उपस्थित चैनपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि आप सभी बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं इसलिए आप सभी बच्चे समाजिक बुराइयों से दुर रहे नशापान से दुर रहे, वहीं अपने गांव घरों में डायन विसाही एवं मानव तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करें अशिक्षा के कारण ही आज डायन विसाही और मानव तस्करी का प्रकोप गांव गांव में फैला हुआ है जिसे हम सब को मिलकर इस कुरीतियों को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है इस दौरान चैनपुर पुलिस के द्वारा बच्चों के बीच क्रिकेट बॉल, जंपिंग रस्सी, फुटबॉल, सहित कई खेल सामग्री का वितरण किया गया इस मौके पर सभी विधालय के शिक्षक सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed