साइबर ठग अपना रहे ठगी के नए हथकंडे

0
043008c7-7de9-4e4f-adc5-79f013efa394

साइबर ठग अपना रहे ठगी के नए हथकंडे

चंदवा: इन दिनों साइबर ठग आम जनों से ठगी को लेकर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। साइबर ठग कई बच्चों के अभिभावकों को फोन कर धमकी दे रहे हैं कि उनका बच्चा पुलिस की गिरफ्त में है अभिभावकों को फोन कर बताया जाता है कि उनका बच्चा किसी लड़की के साथ रेप किया है या फिर ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़ा गया है । जिसे छोड़ने के एवज में पैसे मांगने की बात सामने आ रही है। ताजा मामला चंदवा से जुड़ा हुआ है जहां पर चंदवा की एक महिला चिकित्सक डॉक्टर सुनीता कुमारी को एक कॉल आया जहां पर बताया गया कि उनका बेटा अरेस्ट हो गया है उसे छुड़ाने के लिए आप पैसे भेजें। इस मामले में लातेहार डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि आम जनों को साइबर ठग से बचने की जरूरत है। वह जागरूक बने ,पूरे विषय की जांच पड़ताल करें, नजदीक थाने में सूचना दें ।तथा उन्हें ऐसे फोन कॉल से दूर रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *