सड़क सुरक्षा माह को लेकर छ: मुहान पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

0
88793ef6-8560-4cdd-b37d-895f6872802a

जिला परिवहन कार्यालय और पलामू पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेदिनीनगर शहर के छ: मुहान पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक यमराज का दरबार में कलाकारों ने आमजन को यातायात नियमों का उल्लंघन करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक प्रभारी रामजीत सिंह ने लोगों को हेलमेट पहनकर, यातायात नियमों का पालन करके गाड़ी चलाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *