ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच शंकर प्रसाद एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है—ब्रह्मदेव प्रसाद/ रामदास साहू,
हरिहरगंज के थोक किराना व्यापारी शंकर प्रसाद के पुत्र शुभम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भगवान से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।यह घटना गुरुवार दोपहर 3:45 बजे छतरपुर जपला रोड स्थित साइन होंडा शोरूम के पास हुई। इस दुख की घड़ी में पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच शंकर प्रसाद एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। मंच के संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद, रामदास साहू, युगल पाल, विनोद कुमार उपस्थित थे। ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि प्रशासन से मांग करते हैं कि दोसियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा दिया जाए यदि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच सड़क पर आकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा जब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही उनके परिवार से मिलेंगे और उनकी किन-किन लोगों से रंजिश थी वह जानने की प्रयास करेंगे। व्यावसायियों कि इस प्रकार से हत्या होना निन्दनीय है। रामदास साहू ने कहा कि एक व्यवसायी ने कितने लोगों को रोजगार देता है यदि व्यवसाय की ही हत्या होने लगे तो हम व्यवसाय कैसे करेंगे। पलामू प्रमंडल के अच्छे व्यवसाय इसी कारण पलामू प्रमंडल को छोड़कर दूसरे जगह व्यवसाय कर रहे हैं।
युगल पाल ने कहा कि यह प्रशासन की चूक है थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर यह हत्या हुई फिर भी पुलिस उसे अपराधियों को नहीं पकड़ पाए। विनोद कुमार ने कहा कि व्यवसाययों ने जो टैक्स देती है उसी से हमे सुरक्षा प्रदान करें ताकि आगे चलकर कभी ऐसा ना हो।
