सड़क दुर्घटना में 35वर्षीय संडु की हुई घटनास्थल पर मौत

0
fc3d59b8-6ed9-4f8f-85dc-6e5a6eca0a20

सड़क दुर्घटना में 35वर्षीय संडु की हुई घटनास्थल पर मौत

केतार।थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर गांव के समीप मंगलवार की रात्रि में हुई सड़क दुर्घटना में ताली गांव निवासी संडु साह (35) वर्षीय नामक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार युवक संडु साह अपना टेम्पु लेकर रात्रि दस बजे के करीब केतार अपने भाई को लेने जा रहा था। इसी क्रम में मुकुन्दपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टेम्पु में टक्कर मार दिया।इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने शव को उठाकर घर ले गये। बुधवार की सुबह मुखिया मुंगा साह के पहल पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार गांव के ही पंडा नदी किनारे किया गया। इस घटना से गांव में मातम पसर गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक का दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *