रोटरी गिरिडीह ने नए सत्र की शुरुआत सेवा कार्यों से की, रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह

रोटरी गिरिडीह ने नए सत्र की शुरुआत सेवा कार्यों से की, रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ने नए सत्र 2026-27 के प्रथसीम दिवस पर बुधवार को सेवा संकल्प के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन के सहयोग से रोटरी नेत्र चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बागड़िया एवं उप जिलापाल जोन-5 रवि चूड़ीवाला ने संयुक्त रूप से किया।
रक्तदान शिविर में कुल 32 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल रहीं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी रक्तदाताओं को रोटरी क्लब की ओर से एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके बाद राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पौधा और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. सज्जन डोकानिया, डॉ. मोहम्मद आजाद, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. मीता साव, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. विकास लाल, डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. तारकनाथ देव, डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. मुकेश कुमार के अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट विकास बगड़िया एवं संजय शर्मा शामिल रहे।
रोटरी क्लब ने तीसरे कार्यक्रम के तहत रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण किया, जबकि चौथे कार्यक्रम “रोटरी प्यार बांटते चलो” के अंतर्गत 100 जरूरतमंद लोगों को दोपहर का भोजन कराया गया।
इन सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सचिव मनीष बर्णवाल, रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन के अध्यक्ष विशाल पिलानिया, सचिव अमर गुप्ता, शिविर संयोजक डॉ. तारकनाथ देव सहित क्लब के कई सदस्यों एवं ब्लड बैंक के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।