रोटरी गिरिडीह ग्रेटर का सराहनीय प्रयास, 50 दिव्यांगों को लगे कृत्रिम अंग”
रोटरी गिरिडीह ग्रेटर के ‘उम्मीद की किरण’ शिविर में 50 दिव्यांगों को लगे कृत्रिम अंग। रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर द्वारा सामाजिक दायित्वों के तहत आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर ‘उम्मीद की किरण’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। श्री महावीर सेवा संस्थान, कोलकाता के सहयोग से बजरंग चौक स्थित ईश्वर स्मृति भवन में आयोजित इस शिविर में 50 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाकर उन्हें नई गति प्रदान की गई।
पंजीकरण एवं वितरण: शिविर में कुल 65 लोगों का पंजीकरण हुआ। 50 लोगों को कृत्रिम पैर/हाथ लगाए गए। इसके अलावा 4 को व्हीलचेयर, 6 को वैशाखी, 2 को छड़ी और 2 दिव्यांगों को वाकर प्रदान किया गया।
शिविर का लाभ लेने के लिए गिरिडीह के अलावा गोड्डा, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के वीरभूम से भी लोग पहुंचे।
समापन कार्यक्रम में ‘लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड’ के सीएमडी श्री मोहन साव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रोटरी के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की।
शिविर को सफल बनाने में संयोजक सीए दीपक सोंथालिया, विकाश शर्मा, सुजय राज गुप्ता, ई. अजय गुप्ता,सचिव सीए रवि गाडिया, राजेंद्र तरवे, सीए आकाश रौशन, सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, रंजीत लाल, सीए सुमित अग्रवाल, मनीष कुमार, अमित कुमार, दीपक चिरानीया, अनिल मिश्रा, सीए राकेश कुमार, सीए प्रवीण कुमार, सुदीप्तो समान्ता, गौरव सिंघानिया और ज्योति प्रकाश गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई।
महावीर सेवा सदन के डॉ. कौलिक घौराई एवं उनकी टीम (रामजी राय, राजेश हनवल, इसराफिल खान, मोहम्मद नौशाद) ने तकनीकी सेवाएं दीं। साथ ही अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति (सृजन शाखा) की अध्यक्षा प्रिया जैन, निकी गाडिया और Tufcon TMT का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

