रूसी सैनिकों को अमेरिकी फाइटर जेट मारने पर डेढ़ करोड़

0
Untitled

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है. रूस के खिलाफ इस जंग में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन समेत तमाम नाटो देश यूक्रेन के समर्थन में हैं और हथियार मुहैया करा रहे हैं. इन सबके बीच रूस ने अपने सैनिकों को खुला ऑफर दिया है. रूसी कंपनियों द्वारा सैनिकों से कहा गया है कि अगर वे यूक्रेन के आसमान में उड़ रहे अमेरिका के F-16, फाल्कन जैसे विमान मार गिराते हैं तो उन्हें इनाम दिया जाएगा.

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस ऑफर की जानकारी दी. इसमें रूस की तेल कंपनी FORES के डायरेक्टर के हवाले से कहा गया है कि F-15, F-16 जैसा पहला विमान मार गिराने पर रूसी पायलट्स को 15 मिलियन रुबल्स यानी 1.4 करोड़ रुपये मिलेंगे. इतना ही नहीं डिफेंस मिनिस्ट्री ने यह भी कहा कि नाटो के टैंक उड़ाने पर 5 लाख रुबल्स का इनाम मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *